Breaking News

छात्र नेता मनीष ओझा ने सिटी मजिस्ट्रेट को धरना स्थल पर सौंपा ज्ञापन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। 24 सितंबर 2022 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता मनीष ओझा ने कौड़ीराम स्थित 5 दुकानदारों द्वारा 26 दिनों से किए जा रहे है भूख हड़ताल का समर्थन किया साथ ही साथ धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को छह विषयों के साथ ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि यदि नोटिस 557 दुकानदारों को जारी हुआ है तो सिर्फ केवल 5 दुकानों को ही क्यों ध्वस्त किया गया क्या इन्हें केवल इसलिए ध्वस्त किया गया है कि यह छोटे दुकानदार हैं बाकी 552 दुकानदारों ने पैसे देकर अपना कुछ हिस्सा ही ध्वस्त कराया है यदि ध्वस्तीकरण करना है तो सभी का किया जाए और उस जगह पर यदि चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन बन रहा है तो वहां पर सभी दुकानदारों (जिनका दुकान ध्वस्त) हुआ है उन्हें निशुल्क दुकान आवंटित किया जाए

मनीष ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार तो ध्वस्त है ही साथ ही साथ स्वरोजगार का भी ध्वस्तीकरण बाबा के बुलडोजर द्वारा किया जा रहा है जिन दुकानदारों का दुकान गिराया गया है वह आज 26 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि किसी ने भी इनकी सुधि लेना जरूरी नहीं समझा मैं चेतावनी देना चाहता हूं यदि इन्हें 1 सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला तो मैं इनके साथ खुद भूख हड़ताल करने को बाध्य होऊंगा

धरना प्रदर्शन/ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री – प्रतीक त्रिपाठी, राहुल कुमार, अजय कुमार, ज्योत्सना दुबे, लाल बिहारी, उमेश कुमार, मनीष गुप्ता, मुकेश मद्धेशिया, अनिल कुमार, मनीष कुमार, बलवंत, अंजना कुमारी, सुनील पाल, कृष्णा मदनवाल, मीरा देवी, माधुरी देवी, शशिकला, चंदा दुबे, विजय, हरीश, अनिल, बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *