Breaking News

सलेमपुर देवरिया: नवलपुर की मशहूर दरगाह खानकाह कुतुबिया नियाजिया में तीन दिवसीय 108 वां उर्सपाक का आयोजन 20 जुलाई शुक्रवार से प्रारंभ

नवलपुर की मशहूर दरगाह खानकाह कुतुबिया नियाजिया में तीन दिवसीय 108 वां उर्सपाक का आयोजन 20 जुलाई शुक्रवार से प्रारंभ
स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम नवलपुर स्तिथ दरगाह वक्फ खानकाह कुतुबिया नियाजिया के संस्थापक हजरत कुतुबुद्दीन शाह लखनवी का तीन दिवसीय 108 वां उर्सपाक प्रत्येक वर्षों के भांति इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से दिनांक 20 ‘ 21’ 22 जुलाई को आयोजित किया गया है ! इस अवसर पर किछौछा शरीफ के प्रसिद्ध मौलाना हजरत सैयद फखरुद्दीन अशरफ साहेब भी पधार रहें हैं ! प्रबंध समिति की ओर से प्रशासन को सूचित कर पुलिस बल की मांग की गयी है|
ताकि उर्सपाक के अवसर पर कोई व्यवधान ना हो ! उक्त जानकारी आयोजन समिति के सेक्रेटरी गुलामकादिर खान ने बताया कि उर्सपाक ( पुण्यतिथि ) का आयोजन समय अनुसार 20जुलाई को प्रातः कुरानखानी से प्रारम्भ होगा और उसी दिन रात को मिलाद का प्रोग्राम होगा जिसमें किछौछा शरीफ के प्रसिद्ध मौलाना हजरत फखरुद्दीन अशरफ अपना ब्याख्यान देंगे दूसरे दिन 21जुलाई दिन शनिवार को सुबह गुसुल ‘ संदल व चादर पोशी ‘ असर के बाद फातेहा गागर चादर ‘ रात में ईशा बाद कव्वाली का प्रोग्राम रात्रि 12 बज कर 30 मिनट तक चलेगा उसके बाद रात 1 बजे फातेहा कुलशरीफ व दुआखानी होगी|
दिनांक 22 जुलाई दिन इतवार को सुबह 7 बजे फातेहा आखरी कुलशरीफ के बाद महफिले समा कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा जो दिन के 12 बजे तक चलकर उर्सपाक का समापन कर दिया जाय गा |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *