Breaking News

हिंदू कल्याण मंच के नेतृत्व में रामलीला महोत्सव व रावण मेला को लेकर तैयारियां जोरो पर:::: इस बार सिसवा रामलीला महोत्सव होगा खास, नगर के बालक व बालिकाएं करेंगे रामलीला मंचन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार में हिंदू कल्याण मंच द्वारा नगर में वर्षों से बंद पड़ी परम्परा रावण मेला को पुनः जागृत करने का संकल्प लिया है जिसके लिए मंच पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है।इस बाबत हिन्दू कल्याण के उच्च पदाधिकारी विकास जायसवाल ने बताया कि इस रामलीला महोत्सव में सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि महोत्सव में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, महाराज दशरथ, हनुमान व रावण जैसे सभी पात्र नगर के बालक व बालिकाएं ही करेंगे जिसके लिए प्रतिभागी मंच से संपर्क करके आवेदन कर रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 31अगस्त तक है, उसके पश्चात प्रतिभागियों का ऑडिशन कर चयन किया जाएगा।

IMG 20220826 WA0014मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया व नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन 14 से 16 अक्टूबर 17 को रावण दहन मेला व 18 को भरत मिलाप होगा जो नगरवासियों के लिए दर्शनीय होगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *