Breaking News

मीरजापुर : पालीथिन में सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं 

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ
मीरजापुर l अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सरकार के शासनादेश के बाद पॉलीबैग इस्तेमाल पर रोक लगाये जाने हेतु नगर पालिका कर्मियों के द्वारा अभियान चलाया गया है।जिसमे नगर पालिका के जेई अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सफ़ाई इंचार्ज नीतीश कुमार, मृत्युंजय, बबलू समेत पालिका के दर्जनों कर्मचारियों ने नगर में पैदल गस्त करके दुकानदारों से पॉलीबैग में सामान न देने का अल्टीमेटम दिया।साथ ही लोगो को चेताया गया कि अगर बात को किसी भी दुकानदार अनसुना किया तो उसके ऊपर पेनालिटी और संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पंद्रह जुलाई से पॉलीबैग पूरे भारत में फरमान आने के बाद एक तरफ दुकानदारों में दहशत का माहौल है तो वही आम जनता सरकार के इस कदम की सराहना कर रही है।पंद्रह अगस्त तक पॉलीबैग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *