Breaking News

सीएम योगी के प्रयासों से यूपी का टूरिस्ट कैपिटल बन रहा गोरखपुर: जितिन प्रसाद

IMG 20220714 WA0084

 

 

रिपोर्ट  ब्यूरो

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पर्यटन के शानदार केंद्र के रूप में विकसित हुए रामगढ़ताल में कयाकिंग की सुविधा भी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह इसकी शुरुआत के वक्त प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। कयाकिंग का लुत्फ उठाने के बाद वह बोल पड़े, मुख्यमंत्री जी ने रामगढ़ताल को ऐसा संवारा है कि लग रहा मुंबई आ गए हैं।

IMG 20220714 WA0050

पांच साल पहले तक उपेक्षित रहे रामगढ़ताल की गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में हो रही है। जिस ताल में शहर भर की गंदगी गिरती थी, वह सीएम योगी के विजन और उसके अनुरूप हुए विकास कार्यों से ऐसी निखर उठी है कि दूर दूर से लोग उसकी खूबसूरती का दीदार करने आ रहे हैं। बड़े पैमाने पर फिल्मों की शूटिंग हो रही है। बढ़ी सुविधाओं से पर्यटकों की आमद अधिक हुई तो बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार का भी मौका मिला है। रामगढ़ताल में कई तरह की आकर्षक नावों और डबल डेकर बोट की सवारी का आनंद लेने वालों को गुरुवार से कयाकिंग करने का भी अवसर उपलब्ध करा दिया गया। अब लोगों को कयाकिंग जैसे वाटर एडवेंचर के लिए मुंबई, गोवा या केरल नहीं जाना पड़ेगा। इसका आनंद रामगढ़ताल में ही उठाया जा सकेगा। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप रामगढ़ताल में कयाकिंग की शुरुआत कराने वाले गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि अभी पांच कायक मंगाये गये हैं। इससे लोगों को यहां पर ट्रेनिंग भी दी जायेगी। यह एक खेल की श्रेणी में आता है और इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स होते हैं। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी गोरखपुर के साथ साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

IMG 20220714 WA0053

कयाकिंग के शुभारंभ अवसर पर मौजूद प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि
आज गोरखपुर का नया नजारा देखने को मिला है। मुख्यमंत्री जी ने इसका कायाकल्प कर दिया है। आने वाले समय में गोरखपुर प्रदेश का टूरिस्ट कैपिटल बनेगा। इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल, एडीजी जोन अखिल कुमार आदि ने भी कयाकिंग किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *