Breaking News

लखीमपुर खीरी: योगी के आदेशों की उड़ाई जा रहीं धज्जियाँ सड़कें वन गयीं गड्ढ़ा युक्त

योगी के आदेशों की उड़ाई जा रहीं धज्जियाँ सड़कें वन गयीं गड्ढ़ा युक्त
दिo-15 जुलाई 2018
जनपद लखीमपुर खीरी तहसील मोहम्मदी में शाहजहांपुर गोला मार्ग पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है जगह-जगह रोड पर गड्ढे हो गए हैं पानी लबालब भरा हुआ है आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो रहा है जनता की माने तो योगी सरकार का यह दावा पूर्ण रूप से खोखला साबित हो रहा है गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तरीके से फ्लॉप हो चुका है मोहम्मदी की जनता लगातार चीख पुकार कर रही है गड्ढे में सड़क है सड़क में गड्ढा है यह साबित कर पाना मुश्किल हो रहा है आए दिन इन गड्ढों के चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं बताते चलें इस संबंध में कई आला अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है बराबर आश्वासन भी दिया जा रहा है लेकिन स्थिति में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा था lबहुत ही जल्द समस्या का समाधान आपके सामने होगा तब तक अस्थाई रूप से गड्ढों को मिट्टी और कंकड़ डालकर भरा जाएगा ताकि आवागमन बाधित ना हो l

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *