Breaking News

संविदा लाइनमैन कर्मियों को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा

IMG 20220628 WA0053

रिपोर्ट रमेशचंद्र त्रिपाठी

 

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइन कर्मियों को दबंगों ने मंगलवार अपराहन 3:00 बजे पीट दिया है । यह लोग बकाए बिल का वसूली करने थाना क्षेत्र के ग्राम चांबारी में गए हुए थे। विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार-विद्युत उप केंद्र के जेई जवाहर कुमार के निर्देश पर संविदा लाइनमैन कर्मियों की एक टीम थाना क्षेत्र के ग्राम चांदबारी में उपभोक्ताओं के बकाए बिल की रकम वसूल करने
गई हुई थी । कुछ दबंगों ने वहां बाइक से आ धमके और मारपीट करने लगे । जिसमें एक कर्मचारी को काफी चोट लग गई । उक्त-संदर्भ में थाना प्रभारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि-घटना की जानकारी नहीं है । प्रकरण सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *