Breaking News

झाँसी: विद्दुत हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, आठ बकरियों की मौत

विद्दुत हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, आठ बकरियों की मौत
झाँसी 15 जुलाई – तहसील गरौठा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोती कटरा में बीती रात ग्यारह हजार हाईटेंशन लाइन का विद्युत तार टूट कर गिरने से किसान के बाड़े में बंद आठ बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गरौठा तहसील के अंतर्गत ग्राम मोती कटरा में शनिवार की रात करीब बारह बजे ग्यारह हजार हाईटेंशन वोल्टेज का तार टूट कर रामशरण यादव पुत्र हरिदयाल यादव के बाड़े में जा गिरा,जिससे चिंगारियां छूटने पर बकरियों के चिल्लाने पर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। और आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली को बंद कर दिया।
फिर ग्रामीणों ने लाठियों की मदद से तार को हटा दिया। जब तक रामशरण की बाड़े में बंधी आठ बकरियां मर चुकी थी l बकरियां मर जाने से रामशरण के परिवार बालों पर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। क्योंकि रामशरण बकरियां पाल कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी आठ बकरियां मर जाने से लगभग उसका तीस चालीस हजार रूपये का नुकसान हो गया। जिससे परिवार के लोग काफी सदमे में है l पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बकरियों के मरने से हुए नुकसान का आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *