Breaking News

पहल संस्था द्वारा 19 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सामाजिक संस्था पहल समाज के हर आवश्यक क्षेत्र में कार्य करती रहती है । इन अनेक कार्यो मे एक कार्य संस्था द्वारा 6 बार रक्तदान शिविर का आयोजन करवाना है ।

IMG 20220617 WA0001इस बार 19 जून को पहल संस्था विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है जिसमे सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रख कर यह कैम्प लग रहा है । बताते चले कि कैम्प रविवार 19 जून को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर 2 बजे तक चलेगा । पहल संस्था को रक्तदान के इन आयोजनों हेतु पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा सम्मनित किया जाता रहा है जिसका विशेष कारण कोविड के समय में भी अच्छी मात्रा में रक्तदान सिसवा की जनता के माध्यम से करवाना रहा है ।
19 जून को होने वाले इस रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट एवं कार्ड भी दिया जायेगा जिससे कि रक्तदाता पुनः आवश्यक होने पर संबंधित रक्त निःशुल्क प्राप्त कर सकेगा । संस्था के सचिव व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ० पंकज तिवारी द्वारा बताया गया कि रक्तदाताओ को इस बार सम्मानित करने के साथ- साथ जल्द होने वाले विशेष कार्यक्रम में चिन्हित रक्तदाताओ के लिए विशेष कार्यक्रम होगा । संस्था के सभी सदस्यों द्वारा विशेष अनुरोध किया गया है कि स्वयं रक्तदान करने के साथ साथ दूसरों को भी प्रेरित करें । क्योंकि रक्तदान से कोई नुकसान नही होता है बल्कि शरीर स्वस्थ होता है और सबसे बड़ी बात यह है कि किसी को आप जीवन देते हैं, इसलिए कहा गया है ‘रक्तदान महादान’ ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *