Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के एक व्यक्ति को ट्रक खरीदना परेशानियों का सबब बन गया है क्योंकि खरीददार जब फिटनेस बनवाने गोरखपुर आरटीओ पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। अब डेढ़ साल बाद इस ट्रक के ब्लैक लिस्टेड होने की जानकारी हुई और इसे बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। बाबते चले कि 18 माह पूर्व करुआवल निवासी राजेन्द्र यादव ने नौतनवा के एक शख्स से 9.75 लाख रुपये में ट्रक खरीदा।वह गोरखपुर आरटीओ आफिस से अपने नाम ट्रक को ट्रांसफर करा लिया तथा हर माह टैक्स भी जमा हो रहा था। इसी बीच 18 मई को ट्रक का फिटनेस बनवाने गोरखपुर आरटीओ गया तो पता चला कि इस नंबर का ट्रक ब्लैक लिस्टेड है। नागालैंड में फर्स्ट रजिस्ट्रेशन है।इतना सुनते ही राजेन्द्र के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ट्रक बेचने वाले से संपर्क कर सारा मामला बताया लेकिन बेचने वाले ने पल्ला झाड़ लिया। अंत में राजेन्द्र ने कोल्हुई पुलिस की शरण ली और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने ट्रक बेचने वाले सुशील कुमार पाठक व कुलदीप सिंह के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 व 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …