Breaking News

दबंगो द्धारा किये गये अवैध कब्जे को प्रशासन से खाली कराने की गुहार

Ibn24×7news
परतावल महराजगंज
श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी दीक्षित निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनगीना गौतम ने ग्राम सभा की पोखरी व खलिहान की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगो द्धारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को श्यामदेउरवां थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में लिखित शिकायती पत्र देकर ग्राम सभा के सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में स्थित पोखरी संख्या 224 जिसका रकवा 591 एयर है। उक्त पोखरी पर गांव के ही कुछ दबंग लोगो द्धारा मिट्टी डालकर पक्का निर्माण कराया जा रहा है जिससे पोखरी का अस्तित्व खत्म हो जा रहा है। इसके अलावा खलिहान के नम्बर 218,219,217 आदि पर भी दबंगो द्धारा कब्जा कराया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *