Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तथा जनपद के अराजक तत्वों में कानून के पालन की मानसिकता विकसित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा जनपद में दिनांक 21.05.2022 से 22.05.2022 तक वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये “ऑपरेशन वज्र” अभियान में जनपद की पुलिस द्वारा सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए जनपद से कुल 50 वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी ।इस अभियान में विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे कुल 10 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी वही न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों के अनुपालन में कुल 40 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के इस अभियान द्वारा जनपद में जहाँ बडे पैमाने पर अपराधियों पर नियंत्रण लगा है तो वही आपराधिक मनोवृत्ति रखने वालों के मन में भी भय का माहौल पनपा है । इस अभियान की सफलता से आम जनमानस में इस अभियान की काफी प्रशंसा हो रही है । अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण व जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस तरह के और भी अभियान समय- समय पर चलाने की योजना है ।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …