Breaking News

भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह का मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील

Ibn24×7news
महराजगंज
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गड्ढा मुक्त प्रदेश का दावा करती है लेकिन महराजगंज जनपद के विभिन्न मार्गों का गड्ढा अभी तक नही मुक्त हो पाया है।

IMG 20220502 WA0007बताते चले कि महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के एकसड़वा से मुड़ली मार्ग की तो राष्ट्रीय राजमार्ग से एकसड़वा सोनबरसा मोगलहा होते हुए मुड़ली जाने वाली मार्ग पुरी तरह से गड्ढे में तबदील हो चुकी है लेकिन अभी सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोई भी निर्माण कार्य नही किया गया है जिससे जहाँ भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह ,बनरसिहा व बाबा हरे भरे शाह मोगलहा जाने वाला यह मार्ग निर्माण के लिए तरस रहा है तो वही इस मार्ग के खराब होने से विदेशी पर्यटक सहित एकसड़वा सोनबरसा , महदेवा , मोगलहा व जमुहनिया सहित दर्जनों गांव के हजारों लोग प्रभावित है और उन्हे विभिन्न प्रकार की समस्या हो रही है । मार्ग खराब होने से आक्रोशित दीपक पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य, बबलू पाण्डेय ग्राम प्रधान, बसंत गुप्ता प्रधान, असफाक खान प्रधान, रानू पाण्डेय ग्राम प्रधान, सुरेन्द्र यादव, सेराज खान, रोहित कनौजिया, मन्नान खान, मनौवर, भानू शर्मा , बलराम शर्मा , मुकेश श्रीवास्तव, सरवरे आलम, अबरार खान, पप्पू यादव, डाक्टर सूर्यनाथ मार्य, सुभाग प्रसाद,बालकेश प्रजापति,राजमन प्रसाद, नेजाबुलल्लाह, इरशाद खान, केएनलाल श्रीवास्तव, असफाक खान, कलाधर मिश्र सुनील कुमार, उमेश विश्वकर्मा व गणेश कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने मार्ग को तत्काल नव निर्माण कराने की मांग की है और मार्ग तत्काल निर्माण न होने पर विशाल धरना-प्रदर्शन देने की बात कही है । इस सम्बन्ध डीएम ने बताया की मार्ग पास हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *