Breaking News
IMG 20220426 165803

EXCLUSIVE IBN: पेड़ से लटकती हुयी लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्रअन्तर्गत ग्राम सभा बरातगाड़ा के टोला बढ़पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से एक युवक का लटकता हुआ शव मिला जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखोई पुत्र दशरथ उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। दबे जुबान चर्चा है कि युवक घर से खाना खाकर निकला था और कुछ देर बाद उसका शव के पेड़ से बेल्ट में लटकता मिला। इस बाबत फरेंदा थाना प्रभारी ने बताया कि लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर लोगों से पूछताछ और अग्रिम कार्यवाही जारी है। युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *