Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 19 at 5.17.11 PM

ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से सरकारी तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कबजा मुक्त कराने की लगाई गुहार

पूर्व प्रधानों ने भी की थी शिकायत लेकिन नही हो सकी थी किसी प्रकार की करवाई

जिले में है ऐसे कई ग्राम पंचायतों में है तालाब जिन पर लोगो ने कर रखा है कब्जा करवाई के नाम पर बेदखली का मुकदमा पंजीकृत कर मूकदर्शक बना प्रशासन

जिलाधिकारी ने पैमाइश करा कर वैधानिक कार्यवाही कराते हुए जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – जहा 2 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल वार्निंग और मौसम विभाग के द्वारा अत्यधिक तापमान के बढ़ने की आशंका को देखते हुए चेतावनी जाहिर की है । वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल के पानी नियंत्रण करने वाले सरकारी तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला अधिकारी से लेकर जिले के समस्त अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सैदापुर निवासी परमेश्वर दीन पुत्र रामदेव द्वारा तालाब के नाम पर दर्ज गाटा संख्या(907) पर नियम कानून को ताक पर रखते हुए और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अवैध कब्जा कर लिया गया जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान अमित कुमार ने जिला अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जबकि इसके पहले पूर्व प्रधान द्वारा भी कई शिकायतें पत्र उच्च अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।

5 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई जिससे क्षुब्ध होकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा शिकायती पत्र में बताया कि गांव निवासी परमेश्वर दीन पुत्र रामदेव द्वारा गाटा संख्या 907 जो तालाब की भूमि के नाम दर्ज है।जोकि सरकार अभिलेखों में राजस्व तालाब के नाम से दर्ज है पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से तालाब पर कब्जा किया जा रहा है जोकि अनैतिक व कानूनी अपराध है आने वाले पानी के संकट को देखते हुए उक्त गाटर संख्या के तालाब को ग्रामीणों से कब्जा मुक्त कराया जाए।शेष बचे भूमि पर आक्रमण किया जा रहा है जिससे पूरे ग्राम पंचायत के घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी बाधित हो गया है और वह इधर-उधर बह रहा है जिससे इधर-उधर हुए इकट्ठा हुए गंदे पानी नई बीमारियों को न्योता देने का संकेत कर रही हैं ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी सैमुअल पॉल एन को शिकायती पत्र देते हुए भू माफिया के कब्जे से तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है और भू माफिया पर कार्रवाई की मांग की है जिससे तालाब का अस्तित्व बचाया जा सके I

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *