Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक- 18.04.2022 को मा0 सदर विधायक, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ महराजगंज द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता प्रचार वाहन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

IMG 20220418 WA0050


उ0प्र0 शासन राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देश के क्रम में यातायात निदेशालय उ0प्र0 द्वारा दिनांक 18.04.2022 से 24.04.2022 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में आज दिनांक 18.04.2022 को परिवहन विभाग के कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा यातायात नियमो के पालन हेतु शपथ दिलाई गई। विधायक सदर, अपर जिलाधिकारी महराजगंज, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात पुलिस महराजगंज, उप संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा एआरटीओ ऑफिस से यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ परिवहन विभाग के कर्मी, परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग, समस्त टी0एस0आई0 व यातायात पुलिस महराजगंज की उपस्थिति रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *