Breaking News

मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत स्कूल/कॉलेज की छात्राओं ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की कार्य प्रणाली एवं थाने के बारे में जानकारी प्राप्त किया

रिपोर्ट ब्यूरो

IMG 20220415 WA0071IMG 20220415 WA0068दिनांक 15.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 3.0” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन, महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज की छात्राओं द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की कार्य प्रणाली एवं थाने के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी एवं छात्राओ/बालिकाओं को थाने के कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । इसी क्रम में प्रत्येक थानों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा छात्राओ/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 –मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सी.सी.टी.एन.एस, थाने के कन्ट्रोल रूम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बताया गया । इस दौरान जनपद में स्थापित महिला सुरक्षा दल की जानकारी उपलब्ध कराते हुए छात्राओ को किसी भी स्थान पर मनचलो, शोहदों एवं अराजक तत्व से परेशानी का सामना होने पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया साथ ही साथ छेडछाड़ व बालिकाओ के उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु महिला सुरक्षा दल की सतत निगरानी एवं व्यापक अभियान की जानकारी दी गई ।

गोष्ठी के दौरान बताया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण और स्वावलंबन शासन की प्राथमिकता है, मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में चेतना बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सहभागिता को बढ़ाना है । इसी क्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनमें जागरूकता के लिए प्रयास करना होगा, जो कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण लेने , सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूकता हेतु प्रेरित भी किया एवं शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरुक किया गया ।

इसी क्रम में बालिकाओं के जागरूकता के अभियान के तहत छात्राओं को थाना स्तर की कार्यशैली से अवगत कराने के लिये थाना कार्यालय, थाना के बंदी गृह, सी.सी.टी.एन.एस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क की विस्तृत जानकारी थाना कार्यालय स्टाफ द्वारा उपलब्ध कराई गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *