Breaking News

जहरखुरानी करने के आरोप में अभियुक्त नशीला पाउण्डर के साथ गिरफ्तार। 

रिपोर्ट ब्युरो

गोरखपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा जहर खुरानी गैंग के एक नफर अभियुक्त इमरान उर्फ गुड्डु पुत्र मुन्ना उर्फ कल्लु  निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर हा.मु. बर्फखाना रोड थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से 110 ग्राम नशीला पाउण्डर मिश्रित डायजापाम बरामद करते हुए रविवार की रात समय 11 बजे रचित हास्पिटल मोड से गिरफ्तार कर मु.अ.सं.- 208/22 धारा – 8/21 एन डी पी यस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई एवं मौके से भागने वाले सह-अभियुक्त राहुल डोम निवासी बर्फखाना रोड थाना राजघाट गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार गोरखपुर शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टेशन व भीड़ भाड़ वाली जगहो पर आने वाले यात्रियों को झांसे में लेकर उनके खाने पीने के समान में नशीला पाउण्डर मिलाकर उनके सामानों व पैसो की चोरी करने लेने वाले जहर खुरान गिरोह के एक नफर अभियुक्त को रचित हास्पिटल के पास से नशीले पाउण्डर व घटना कारित किये जाने में प्रयोग में लाने वाले मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ गुड्डु पुत्र मुन्ना उर्फ कल्लु  निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर हा.मु. बर्फखाना रोड थाना राजघाट जनपद गोरखपुर से पूछताछ करने पर  बताया कि अपने साथी राहुल डोम निवासी बर्फखाना रोड थाना राजघाट गोरखपुर शहर में आने जाने वाले यात्रियों से बात चीत करके मेल जोल बढ़ाकर धोखे से उनके खाने पीने की चीजो में नशीला पाउण्डर मिला देते है एवं मौके देख कर उनका सारा सामान चोरी कर लेते है । आज भी हम लोग किसी यात्री की खोज में निकले थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *