फतेहगंज पश्चिमी। हाइवे के झुमका चौराहे के पास रिश्तेदार के शादी समारोह से लौट रहे दंपति की बाइक रोककर पीछे से आ रहे बाइक सवार दिनदहाड़े झुमकी कान से खींचकर भाग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस को दंपति ने आपबीती बताई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।साथ ही पुलिस घटना को बाइक टकराने के बाद मारपीट की बता रही है।
थाना सीबी गंज के मोहल्ला खलीलपुर निवासी रतन मौर्य अपनी पत्नी और सात साल की बेटी के साथ रविवार को थाना मीरगंज के गाँब वहरोली में एक रिश्तेदार घर आयोजित शादी समारोह में बाइक के द्वारा गए थे। उन्होंने बताया दोपहर के बाद घर लौटते समय करीब दिन के ढाई बजे जब वह झुमका चौराहे से थोड़ा आगे बड़े तो पीछे से आ रहे युवक ने उनके आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। अचानक बाइक रोकने के मामले को वह समझपाते इससे पहले वह उनकी पत्नी के एक कान से झुमकी लेकर बाइक से फरार हो गया। रतन मौर्य की सूचना 112 पुलिस और थाना पुलिस पहुँच गयी।पीड़िता की आप वीती सुनकर पुलिस ने तलाशने के भरोसा देकर उनको घर भेज दिया। उधर दरोगा ओमपाल सिंह के मुताबिक पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने पीड़िता की बाइक में टक्कर मार दी।जिस कारण दोनो में हाथापाई हो गयी।पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गया।छिनैती का कोई मामला नही है।
Tags बरेली
Check Also
अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत
मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …