Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 25 at 8.05.10 PM

चुनावो के बीच मां कामाख्या व चंडी धाम पहुचे जम्मू के एलजी मनोज सिन्हा लग रहे कयास

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर :जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने मां के विधिवत पूजन-अर्चन किया। तय कार्यक्रम अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला वाराणसी से चलकर जंगीपुर विधानसभा के ढढनी में स्थित मां चंडी मां के दरबार में पहुंचा। यहां पर श्री सिन्हा ने हवन-पूजन किया।

इसके बाद जमानिया विधानसभा के गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर पहुंचा।

कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ उपराज्यपाल का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात करते हुए मनोज सिन्हा मां कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचे। महंत ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एलजी की पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। दर्शन के बाद महंत अकाश राज तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उपराज्यपाल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

यहां से सीधे मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर गांव में स्थित मां भगवती के दरबार में मत्था टेकते हुए पूजा-अर्चना किया। इसके बाद श्री सिन्हा का काफिला गाजीपुर के लिए रवाना हो गया। श्री सिन्हा के आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य तरीके से सजाया गया था। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *