Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया
देवरिया= खुखुंदू गांव के कवलहीं टोला निवासी लालबाबू राजभर की 18 वर्षीय लड़की कमरे में लटकती हुई मिली युवती घर में अकेली थी स्वजन अपने काम के लिए बाजार आए थे कुंडी में लटकता देख परिजनों के होश उड़ गये। स्थानीय लोगों की सहायता परिजनों ने रस्सी काट कर नीचे उतारा और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस 112 ने शव को पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार खुखुंदू गांव की रहने वाले लालबाबू राजभर ने जानकारी दी कि पत्नी के साथ समूह का पैसा निकालने के लिए चला गया दोपहर को जब घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा आगे से बंद था अंदर गया तो साड़ी के सहारे लड़की फूलमती लटकती हुई मिली यह देख तत्काल फंदे को काटकर नीचे उतारा और अस्पताल ले गया.
जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पर हंगामा कर दिए और कुछ लोगों पर आरोप लगाने लगे जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वहां पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।