Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व जनपद की शांति व्यवस्था व सामान्य प्रशासन को सुचारु रुप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजंगज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत-नेपाल (सोनौली) का निरीक्षण किया गया तथा सीमा पर प्रवेश करने वालों की निरन्तर चेकिंग करने व सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु SST टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना नौतनवां क्षेत्र का भ्रमण कर थाना क्षेत्र में निरंतर गश्त व चेकिंग के निर्देश दिये गये तथा बार्डर क्षेत्रो से होने वाली तस्करी को पूरी दक्षता के साथ बंद करने व तस्करो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । विधानसभा चुनाव के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने वाले आचरणों व परम्पराओं के प्रचार प्रसार की बात कही गयी और विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में समस्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …