Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 03 at 8.15.52 PM

बलरामपुर: रघवापुर ने सेवक राम पुरवा क़ो हराकर फाइनल जीता

 

रिपोर्ट – दीनानाथ पटवा ibn न्यूज़ बलरामपुर

सेवक राम पुरवा मे चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सेवकराम पुरवा व रघवापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया! ग्राम पंचायत रघवापुर और सेवकराम पुरवा के मध्य फाइनल मैच मे रघवापुर के कप्तान रत्ते बाबा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ,

जिसमें रघवापुर की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सेवकराम पुरवा टीम को 12 ओवर में महज 74 रनों पर ढेर कर दिया,और रघवापुर टीम के ओपनर बल्लेबाज मन्टू ने 6 छक्के लगाकर 40 रन बनाए और रघवापुर ने महज 6 ओवर में मैच जीतकर सेवकरामपुरवा को एकतरफ़ा शिक्सत दिया ,सेवकरामपुरवा के कप्तान पवन शुक्ला मैच के हार की वजह अपने सभी खिलाड़ियों के खराब पदर्शन को बताया

वहीं रघवापुर के कप्तान ने कहा कि ओपनर बल्लेबाज मंटू मिश्रा के ताबडतोड बल्लेबाजी और अंकित मिश्रा के खतरनाक गेंदबाजी से रघवापुर ने मैंच को एकतरफा जीत हासिल कर लिया।कप्तान रत्ते बाबा ने सेवकरामपुरवा के धरती पर 126वाँ ट्राफी जीतकर अपने कप्तानी का लोहा मनवाया,ग्राम पंचायत रघवापुर के आम जनमानस में इस जीत को लेकर बहुत खुशी दिखाई दिया और सभी ग्राम पंचायत वासियों ने कप्तान रत्ते बाबा का भव्य स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *