Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 22 at 11.58.00 PM

डीएम व एसएसपी ने न्यायालय परिसर का लिया सुरक्षा जायजा

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। दीवानी न्यायालय परिसर साइकिल स्टैंड के पास पूर्व आर्मी मैन ने आशिक दिलशाद को गोली से मार कर मौत के घाट उतार दिया था जो आर्मी मैन की पुत्री से अवैध संबंधों की वजह से पास्को के अंतर्गत जेल काटकर हाल ही में वापस आया था और 2 महीने पहले आर्मी मैन सेवानिवृत्त होकर घर आया था कल अपनी तारीख की पैरवी करने आए दिलशाद को दीवानी कचहरी परिसर साइकिल स्टैंड के अंदर मौका मिलते ही पुत्री के आशिक दिलशाद को ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर हत्या कर दिया था साइकिल स्टैंड सहयोगी व आम जनता के सहयोग से पुलिस ने हत्यारे आर्मी मैन को गिरफ्तार कर लिया था। दीवानी न्यायालय परिसर में हत्या होने पर अधिवक्ताओं ने रास्ता जाम कर सुरक्षा पर सवाल उठाया था जहां जिला जज एडीजी जोन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था आज जिलाधिकारी विजय किरन आनंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा जिला जज के साथ दीवानी न्यायालय परिसर का गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया किन कारणों से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया और इतनी चाक-चौबंद सुरक्षा के बावजूद सुरक्षाकर्मियों की आंख में धूल झोकते हुए असलहा कैसे न्यायालय परिसर में पहुंच गया यह चिंता का विषय है इस समाधान से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद एसएसपी डॉ विपिन ताडा जिला जज के साथ निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि आगे चलकर इस तरह की घटना घटित ना हो सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *