Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 04 at 6.35.15 PM

गोरखपुर बीएसए से मिले शिक्षामित्र संघ पदाधिकारी

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष रामनगीना निषाद के नेतृत्व में शिक्षामित्र पदाधिकारी नववर्ष की हार्दिक शुभकामना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुके देकर दी । मिलने के दौरान जनपद में शिक्षामित्रों के आंशिक समस्याओं पर चर्चा भी की ।
नववर्ष में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष रामनगीना निषाद के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और संगठन के तरफ से बुके देकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा शिक्षामित्रों के लंबित मानदेय भुगतान होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान बातचीत के मध्य से जनपद में शिक्षामित्रों के आंशिक समस्याओं के बारे में बताते हुए जिला अध्यक्ष रामनगीना निषाद ने कहा शिक्षामित्रों के उपस्थित पत्र बीआरसी पर समय से ना आने के कारण मानदेय में विलंब होता है इस पर कोई ठोस कार्रवाई हो, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा इस संबंध में बीआरसी पर हम बात करेंगे कि समय से समस्त ब्लॉकों से शिक्षामित्रों का मानदेय संबंधी उपस्थित पत्र बीआरसी पर जमा हो ताकि समय से मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में जा सके । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, रामनिवास, रामनाथ, रमेश चंद्र, लालधर निषाद,बेचन सिंह आदि उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *