Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 27 at 5.15.57 PM

रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था द्वारा जरूरतमंद गरीब असहाय लोगो को किया कंबल वितरण

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था द्वारा एक पुनीत व नेक कार्य किया जा रहा है-ब्लाक प्रमुख

मीरजापुर। रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था खोराडीह राजगढ़ के तत्वाधान मे आज दिन सोमवार को बैरमपुर में 15-15 गरीब, असहाय,विकलांग, विधवा लाभार्थियों को ग्राम पंचायत बैरमपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरमपुर के प्रांगण मे दोपहर 12 बजें न्याय पंचायत सरिया एवं आंशिक पटिहटा के समस्त ग्राम पंचायतों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू कन्नौजिया (अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मीरजापुर), सिद्धनाथ सिंह (प्रदेश सचिव,भरतीय किसान यूनियन) व विशिष्ट अतिथि एसआई कमलेश कुमार, पंकज उपाध्याय (जिला पंचायत सदस्य,नरायनपुर वार्ड सं. चार ब्लाक ) वही कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र प्रताप सिंह (ब्लाक प्रमुख राजगढ़) ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित राजेन्द्र प्रसाद सिहं (प्रदेश सचिव अपनादल एस),बैरमपुर ग्राम प्रधान मनीष सिंह, रामेश्वर सिहं प्रबन्धक द्वारा संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही रामेश्वर सिंह ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर,मोमेन्टो देकर स्वागत किया। और धनंजय सिहं ने प्रतीक चिन्ह भेंट रामेश्वर सिहं संस्था के प्रबन्धक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन, धर्मराज यादव व रविन्द्र यादव द्वारा किया गया। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बैरमपुर ग्राम प्रधान पटिहटा ग्राम प्रधान, सरिया ग्राम प्रधान, बनइमलिया ग्राम प्रधान, जंगल महाल ग्राम प्रधान के साथ बुद्धू नेता,लालबिहारी यादव (जंगल महाल 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य),धनंजय सिहं, जयसिहं, अयोध्या प्रसाद सिंह, धीरज प्रसाद सिहं, प्यारे चौहान, बंशी सिहं, देवेन्द्र सिहं, दशरथ भारती, सुर्यबली सिहं, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, पंकज सिहं, सुरेन्द्र त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र, के साथ संस्था के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *