Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 21 at 10.43.52 AM

जन विश्वास यात्रा में विधानसभा की पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा-विधायक काली प्रसाद 

IBN NEWS teem देवरिया

सलेमपुर (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सलेमपुर के विधायक ने प्रेस वार्ता के जरिए कहा कि आगामी 24 दिसंबर को जन यात्रा के दौरान यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह की सलेमपुर के सेंट पॉल स्कूल के मैदान में होने वाली जनसभा में पूरी ताकत झोंक एगी भाजपा।

उन्होंने आगे बताया कि जन विश्वास यात्रा 24 दिसम्बर को  बरठा चौराहे से प्रवेश करते ही सोहनाग में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। उसके बाद सेन्ट पाल पब्लिक स्कूल सलेमपुर में गृहमंत्री अमित शाह जी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सलेमपुर विधानसभा से जनसभा में 25 हजार से अधिक की भीड़ आने की सम्भावना है। यह आज तक की सबसे बड़ी सभा होगी।

इसके लिए हर शक्ति केंद्र और बूथों पर बैठके हो रही है। संगठन के माध्यम से सरकार के नीतियों से लाभान्वित लोगो से कार्यकर्ता मिलकर सभा मे आने के लिए आमंत्रित कर रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस यात्रा के जरिये यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि उसके शासन में कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर और काशी विश्वनाथनाथ धाम का सपना साकार हो सका है। वहीं विकास के मामले भी उत्तर प्रदेश आज तेजी से तरक्की की राह पर है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की जगह देश की दूसरी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन चुका है।

उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, मण्डल प्रभारी रामदास मिश्र, अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, विनय पांडेय, अशोक तिवारी, अजय गौतम, अमरनाथ पाल, हेमन्त, अशोक सिंह, राघवेंद्र पासवान, सुनील स्नेही आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *