Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 13 at 4.39.06 PM

सांचौर में ब्रिगेडियर जनरल नरपत सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी

मनीष दवे IBN NEWS

जालोर :–

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर भारतीय जनता पार्टी सांचौर में शिव शक्ति नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओ द्वारा दो मिनट का मौन रख एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष राव द्वारा सांचौर आगमन पर ब्रिगेडियर जनरल का साफ पहना कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
ब्रिगेडियर जनरल नरपतसिंह ने कहा कि सीडीएस रावत व जांबाज सैनिकों का निधन पूरे देश को सदमे में डालने वाला है। उनकी वीरता व निर्णय लेने की क्षमता का हर कोई कायल था। देश को रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वे थे।
मुझे उनके नेतृत्व में देश की सेवा करने का शुभ अवसर भी प्राप्त हुआ वह मुझसे 6 वर्ष वरिष्ठ थे।
उनके मार्गदर्शन से ही मैं आज यहां तक पहुंचा हूं पर हूं।।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीडीएस रावत राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वालों में से थे उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने विभिन्न उच्च आयाम हासिल किए तथा राष्ट्र के सुरक्षा के मुद्दों पर सदैव उनका निर्णय अडिग एवं सटीक रहा। सैनिकों के हितों की रक्षा हो या फिर देश की सीमाओं की सुरक्षा, वे सदैव अपने कार्यों से सभी को प्रभावित करते रहते थे। उनका यूं चले जाना राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है । उन्हें सदैव गर्व के साथ याद किया जाएगा।।
इस दौरान चुनीलाल खेजड़ियाली, जिला परिषद सदस्य प्रवीण माली, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, अशोक पढियार, नारायण पुरोहित, भावेश सोनी, रमेश गिरी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ शीला विशनोई , नगर महामंत्री भरत दास संत, शम्भूसिंह राव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम गवरिया, युवा महामंत्री अर्जुन देवासी, सेंधाराम चौधरी, किसान मोर्चो अध्यक्ष अमराराम जाट गगदाराम चोधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मिला शर्मा, तृप्ति जोशी, मंजू बेन, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, महामंत्री ओखसिंह राव मांगीलाल दर्जी, पुस्कान मेघवाल,दौलाराम चौधरी, पवन जीनगर पार्षद, मोडाराम पार्षद, हंजारीमल प्रजापत पार्षद, जालमसिंह राव पार्षद प्रतिनिधि, अशोक हिंगड़ा, खुमाराम सियाग भरत शर्मा, टीकमाराम प्रजापत, कमलेश बुनकर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *