Breaking News

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर और अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड सलेमपुर को एक अलग अलग पत्रक दिया गया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

आज नगर पंचायत सलेमपुर जिला देवरिया के वार्ड नं ग्यारह लोहिया नगर और वार्ड नं दो पिपरा नाजिर के बाई पास रोड मे 33000का बिजली का नंगा तार शासनादेश और जन भावना के विपरीत खींचा जा रहा है जिसके विरोध मे आज मुहल्ले के लोग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर और अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड सलेमपुर को एक अलग अलग पत्रक दिया गया ।
पत्रक मे कहा गया कि 33हजार के लाइन वाला खंभा भी नही गाड़ा गया है और आबादी के बीच मे नंगा तार खींचा जा रहा है जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है और जान मॉल की क्षति हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी कोई लेने के लिए तैयार नही है।
पत्रक लेने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर ने कहा कि आप लोग जिलाधिकारी से मिलिए।अधिशाषी अभियंता ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी नही है और इसके सम्बन्ध में पत्रक विभाग को लिख दूंगा जबकि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के पोर्टल पर पत्रक दिया गया तो उन्होंने तत्काल यूपी पी सी एल गोरखपुर को तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने का निर्देश जारी कर दिया।
पत्रक पर सुधाकर गुप्त पूर्व अध्यक्ष , गोविन्द गुप्ता,हरिशंकर गुप्त,गिरीश चन्द्र मिश्र,अभिषेक गुप्त,सुरेश चौहान,दिनेश गुप्ता,उमेश गुप्ता,साधना गुप्ता,मनोज चौहान,प्रियांशु सिंह के हस्ताक्षर है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *