Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 05 at 7.14.43 PM

अजय सिंह चौटाला ने व्यापार मंडल के मुख्यालय में की शिरकत,प्रधान राजेश भाटिया सहित सभी प्रधानों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःव्यापार मंडल के मुख्यालय स्थित तिकोना पार्क में व्यापारी हितो की सुरक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देष्य से चौधरी अजय सिंह चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी एंव पूर्व सांसद भिवानी लोकसभा का आगमन हुआ। व्यापारीयों की भारी भीड़ को देखते हुए चौधरी अजय सिंह चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी एंव पूर्व सांसद भिवानी लोकसभा के सहयोग से व्यापारी हितो की रक्षार्थ से विचार विमर्श किया गया। यह पहले व्यापार मंडल फरीदाबाद के इतिहास में व्यापारी समाज की खास अहमियत को प्रदर्शित करते हुए प्रधान राजेश भाटिया पुत्र श्रद्वेय पूर्व विधायक स्वःकुन्दनलाल भाटिया द्वारा व्यापारी हित के सहयोग वास्ते मानी जा रही है।

व्यापारी के जोष को देखते हुए चौधरी अजय सिंह चौटाला से कई अहम मुददों पर विचार करते हुए प्रधान राजेश भाटिया व नीरज मिगलानी ने व्यापारियों को सर्वोपरि मानते हुए नगर के सभी व्यापारी की मूलभूत जरूरतों और समस्याओं को प्रस्तुत कर चौधरी अजय सिंह चौटाला के सहयोग से जल्द से जल्द शासन-प्रशासन संग साझॉ कर उसका निस्तारण कराने के अपने संकल्प को पुनःदोहराया। इस मौके पर व्यापारियों की अपार भीड और व्यापारिक सहयोग को देखते हुए टाउन की अन्य समस्याओं का विस्तृत आंकलन कर एक 9 सूत्रीय समस्या पत्र निस्तारण हेतु चौ0 अजय सिंह चौटाला को सौंपा गया। उन के पूर्ण प्रयास से जल्द से जल्द बदलाव सामने आयेगा।
➡️समस्या पत्र की मुख्य मांग
(1)नगर के सभी बाजारों में पार्किंग व्यवस्था के लिए।
(2)बल्लभगढ,सराय,डबुआ और सेक्टर क्षेत्र मे पार्किंग व्यवस्था।
(3)बाजारो मे सुरक्षा व्यवस्था ।
(4)सुलभ शौचालय की व्यवस्था।
(5)लीजशुदा दुकानो की सी.एल.यू.समस्या।
(6)डी प्लान के अन्तर्गत अनुदान प्राप्त करने की गुजारिश।
(7)ओल्ड फरीदाबाद की मल्टीलेवल पार्किंग का विकास।
इस अवसर पर व्यापारीयों की अपार भीड संग गर्मजोशी को देखते हुए कार्यालय प्रांगण मे आकस्मिक सहायता वाहन/एम्बुलेन्स की उपस्थिति मेट्रो सुपरस्पेशालिटी अस्पताल द्वारा सुनिष्चित कराई गयी है। आकस्मिक सहायता वाहन/एम्बुलेन्स सेवा को अत्यन्त कम समय मे आवश्यक सेवा रूप मे प्रस्तुत कर मील का पत्थर साबित कर दिया गया। इस मौके पर चौधरी अजय सिंह चौटाला तथा अध्यक्ष राजेश भाटिया संग अजय सिंह,नीरज मिगलानी, बिट्टू पंजाबी,संजीव कुमार गोयल,जय भारद्वाज,राकेश मिगलानी,सरदार जगन शाह सिंह,वेद कुकरेजा,बंसी लाल कुकरेजा,राजेश भाटिया (कानपुर वाले),सोमनाथ ग्रोवर,होषियार सिंह,किशन भाटिया,संजय कुकरेजा,अमर बजाज,अजय अरोड़ा,सीपी कालरा,प्रेम बब्बर, नगर के अनेक पार्षद,विशाल भाटिया,राकेश भाटिया,गगन अरोड़ा,सुरेन्द्र गेरा,विपिन भाटिया,अनिल अरोड़ा,अषोक भाटिया,अषोक जिन्दल,सन्दीप भाटिया,राम भाटिया,रिंकल भाटिया,पवन कुमार,एस बी शर्मा,नीरज भाटिया,बलजीत, गुरूचरण सिंह,संदीप भारद्वाज, राम मेहर,भरत कपूर,आषिश अरोड़ा,गौरव गुलाटी,रविन्द्र गुलाटी व अरविन्द भारद्वाज(शहरी अध्यक्ष), तेजपाल डागर(ग्रमिण अध्यक्ष), प्रेम सिंह धनखड,विजयपाल, आदि सहयोगीगणो ने टाउन के समस्त व्यापारीयों संग मौके पर कई अन्य बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया और जिस पर उपस्थित व्यापारी सदस्यों ने पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए ध्वनिमत से चौधरी अजय सिंह चौटाला के प्रयासो पर सहमति प्रदान की गयी। प्रधान राजेश भाटिया अनुसार व्यापार मंडल फरीदाबाद में व्यापारिक एकता-सेवा-सर्मपण-व्यापारी हितो की रक्षा और सुरक्षा का सदा प्रमुखता से ध्यान रखा जायेगा। बता दें की जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला 9 दिसंबर को जजपा के स्थापना दिवस पर झज्जर में होने वाली रैली का न्योता देने फरीदाबाद एनआईटी 1 पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.अजय चौटाला ने व्यापार मंडल फरीदाबाद के मुख्यालय में जनता से भारी संख्या में झज्जर रैली में पहुँचने की अपील की. वहीं अजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 तारीख को हुड्डा को झज्जर में दिखाएंगे जजपा क्या है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *