Breaking News

भूगोल विभाग के पुरातन छात्र ग्रंथालय को और समृद्ध बनाया।

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पुरातन छात्रों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग में स्थापित पुरातन छात्र ग्रंथालय को नई पुस्तकों से समृद्ध करने की श्रृंखला में योगदान दिया। पुरातन छात्र ग्रंथालय के माध्यम से सभी पुरातन छात्रों ने बुक बैंक स्थापित करने की एक अनुपम मुहिम पिछले वर्ष शुरू की थी, जिसको इस वर्ष भी उल्लास से मनाया गया। साथ ही पुरातन छात्रों ने छात्र जीवन के पुरानी यादों को सहेजा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप ज्वलित कर, सरस्वती वंदना, कुल गीत तथा स्वागत गान से हुआ।
विभागाध्यक्ष प्रो एस के सिंह जी ने सभी का स्वागत किया तथा इस पुरातन छात्रों की मुहिम को सभी नए छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। जिससे प्रेरित इस वर्ष विभाग के 18 छात्रों ने PGT की परीक्षा पास की। प्रो एस के सिंह ने इस कार्यक्रम को एक कड़ी बताया जो की सभी को लाभान्वित करेगी और मार्गदर्शन देगी।

अधिष्ठाता आर्ट्स, प्रो नंदिता सिंह जी ने भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पुरातन छात्रों को बधाई दी तथा इस तरह की पहल को न केवल विभाग और विश्वविद्यालय के लिए उत्तम बताया अपितु समाज के लिए भी एक नई पहल बताया।

इस मुहिम से जो बुक बैंक समृद्ध हो रहा है, यह आने वाली छात्रों के लिए ना केवल मदद होगी बल्कि एक नेक व्यक्तित्व का विकास करेगी। पुरातन छात्रों ने पुरातन छात्र भूगोल विभाग का एक लोगो बना कर फ्रेम करवा कर विभाग को भेंट किया, जो सभी पुरातन छात्रों को जोड़ने का एक भावुक जरिया बनेगी।

प्रो जे एन पांडे जी, जो इस विश्वविद्यालय में 1968 से हैं। उन्होंने इस विश्वविद्यालय के बदलते स्वरूप को बताया और इस विभाग के छात्रों द्वारा अर्जित की उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा।

प्रो एस एस वर्मा जी ने विभागीय लाइब्रेरी को समृद्ध करने की मुहिम पर सभी को बधाई दी तथा इस बात पर जोर दिया की इस मुहिम से साहित्य के अभाव से छात्रों के समक्ष होने वाली कठिनाई दूर हो होगी तथा एक ऐसा पलटफॉर्म तयार होगा जिस की क्षमताएं असीमित हैं। प्रो एस एस वर्मा जी ने 153 पुरानी थीसिस अपने निजी स्तर पर विभाग को सौंपी तथा सभी छात्रों को नई शोध के लिए प्रेरित किया प्रो जितेंद्र मिश्रा जी ने कहा पुस्तक दान ही महा दान है।
कार्यक्रम में प्रो जे एन पांडे, प्रो एस एस वर्मा, प्रो एस सी पांडे, प्रो नंदिता सिंह, प्रो डी एन मौर्य, प्रो एम एस त्रिपाठी, प्रो अनिल यादव, डा देवेंद्र मिश्र, डा देवेंद्र पाल, विभाग के अन्य पुरातन छात्र, विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ अविनाश श्रीवास्तव ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *