Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 26 at 6.33.30 PM

अधिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस, वरिष्ठ लोगों को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली – संविधान दिवस कचहरी स्थित अधिवक्ता परिषद के जिला कार्यालय स्व. भारत भूषण शील के चैम्बर पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डा0 एच.एस.पाण्डेय उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह गौर द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुजकान्त सक्सेना ने की, मुख्य वक्ता डॉ एच एस पांडे ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता ह है कि भारत का संविधान किसी भी देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। एक संवैधानिक दिन पर, संविधान की प्रस्तावना सभी कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ी जाती है।

इसके अलावा, हमारे देश के संविधान पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्याख्यान दिए जाते हैं। इन विभिन्न व्याख्यानों, वाद-विवादों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र जागरूक होते हैं और भारतीय संविधान के महत्व को समझते हैं।संविधान दिवस को देशों के विकास पर संविधान के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह पूरे देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मदद करता है। यह दिशा-निर्देश प्रदान करने और भारतीयों को अपने और देश के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाने में मदद करता है। हमे संविधान का पालन करना चाहिये ।कार्यक्रम में गिरीश चन्द्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष जिला ईकाई संरक्षकगण ईश्वरी प्रसाद वर्मा, सतेन्द्र सक्सेना,प्रदेश इकाई सरंक्षक राजेन्द्र प्रसाद मम्मा ,सहित कोषाध्यक्ष सरनाम सिंह, विनोद बाबू कन्नौजिया यशेन्द्र सिंह ,पुरुषोत्तम पटेल धारा सिंह आलोक प्रधान,उन्मुक्त संभवशील,सीमा दीक्षित ,संध्या आर्य,गीता कश्यप,अर्पिता, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह घनेन्द्र सिंह राठौर,ओमप्रकाश गंगवार ,रमेश कुमार सिंह , आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *