ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
चुनार( मीरजापुर) रैपुरिया निवासनी हिरावती देवी ने गत 17.11.2021 को स्थानीय थाने में लिखित आवेदन छेड़खानी व मारपीट के संबंध में दी थी। जिसके संबंध में आवश्यक कार्यावाही न कर पुलिस लीपापोती में लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों दिये गए आवेदन में पुलिस मौके पर जाकर वादी व प्रतिवादीगणों मे समझौता व मान मनौव्वल का खेल कर रही है।
वादी कि मांग है कि छेडख़ानी करने व घसीटकर मारने एवं प्रताड़ित करने कि रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आवश्यक कार्यावाही किया जाए। विपक्षीगण गोल बंद है व आमादा फंसाद व छेड़खानी व महिला उत्पीड़न पर उतारू है जिनको एक कथित प्रधान व पुलिस सह दे रही है व प्राथमिक दर्ज नही कर रही है।विषय को गंभीरता को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रथम सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्यावाही की मांग की है। जबकि शासन कि मंशानुरूप पुलिस प्रशासन को निर्देश है कि पुलिस महिला उत्पीड़न के मामले में उनसे मात्र दो कदम कि दुरी पर है और सुचना मिलने पर हर संभव सहायता प्रदान कि जाएगी।परन्तु स्थानीय थाना द्वारा शासन के निर्देशों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।