Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 18 at 5.43.54 PM

प्राचीन महाराजा अग्रसेन शिव मंदिर का अग्रवाल समाज ने कराया जीर्णोद्धार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

विधायक अनुराग सिंह ने मंदिर में किया राधा कृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक।

मीरजापुर। अहरौरा- चुनार गंगा जी के किनारे स्थित बालू घाट पर विराजमान प्राचीन महाराजा अग्रसेन शिव मंदिर जो काफी प्राचीन एवं पूराना होने के कारण जर्जर होकर टूट रहा था को मंदिर के पुजारी के आग्रह पर अग्रवाल समाज ने अग्रवाल समाज सेवा समिति के माध्यम से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। जीर्णोद्धार के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर में स्थित शिव जी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया। चुनार नगर के बालूघाट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवम राधा कृष्ण की मूर्ति का अनावरण विधायक अनुराग सिंह के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर पंडित अनुपम मिश्रा, राजेश्वरी मिश्रा, रामदयाल पाठक,आशुतोष कुमार मिश्रा और अमन कुमार पाठक द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है।

मंदिर में बने नक्काशी इस मंदिर के इतिहास की गवाही दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि लगभग 300 साल पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार अग्रवाल समाज ने कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। अग्रवाल समाज की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए ।
इसके पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे चुनार नगर का भ्रमण किया।शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर चंद्रहास गुप्ता,बचाऊ लाल सेठ,विजय बहादुर सिंह,आलोक सिंह, संतोष मिश्रा,अखिलेश मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, आलोक श्रीवास्तव,ब्रह्मानन्द कुशवाहा, मोहन यादव,रानी सेठ, रेणु श्रीवास्तव,अभिलाष राय,विजय गिरी,रूपेश सिंह,लवकुश गुप्ता,रामेश्वर दास अग्रवाल, दीप कुमार अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,अनिल अग्रवाल सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *