Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 15 at 10.34.07 PM 1

ट्रैन से कटकर मनरेगा टेक्नीशियन की मौत

कैंट थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया रेलमार्ग स्थित आदर्शनगर की घटना

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग कैंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत आदर्शनगर के पास टेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के वार्ड सं10 शक्तिनगर कसया निवासी आशुतोष शुक्ला पुत्र रामअशीष शुक्ला के रूप में की गई है। मृतक मुकामी जनपद के फाजिलनगर ब्लाक में तकनीकी सहायक के रुप में तैनात थे।
कैंट पुलिस को आज दोपहर 1.30 बजे 112 डायल से सूचना मिली कि आदर्शनगर रेलवे लाइन पर टेन से कटी लाश पडी़ है। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय अमित कुमार चौधरी हमराह के साथ मौके पर पहुंच गए। जमातलाशी में जेब में रखे पर्स में मिले आधार कार्ड, डीएल, एसबीआई एटीएम कार्ड से मृतक की पहचान हुई। चौकी इंचार्ज ने मिले मोबाइल नंबर से इंस्पेक्टर कुशीनगर को घटना की सूचना दी जहां से मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। सूचना पाकर परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच जानकारी पाकर राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर में रहने वाले मृतक के होने वाले दामाद सौरभ मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होने बताया कि मृतक अपने पीछे दो पुत्री एंव एक पुत्र छोड़ गए हैं। बडी़ पुत्री बिहार के डिग्री कालेज में प्रोफेसर है। जबकि छोटी पुत्री एंव पुत्र छोटू ने इंजीनियरिंग की पढा़ई कर रखी है। मृतक ने छोटी पुत्री का विवाह निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले तुर्कमानपुर निवासी सौरभ से तय कर रखी है।
घटना के बारे जब मृतक के परिजनों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। मृतक के छोटे भाई किसी अखबार से जुडे़ बताए गएं हैं।

आत्महत्या या दुर्घटना उलझी रही गुथ्थी।

कुशीनगर निवासी तथा फाजिलनगर में तैनात आशुतोष शुक्ला कुशीनगर अथवा फाजिलनगर से 50 कि.मी. दूर गोरखपुर आदर्शनगर रेलवे क्रासिंग तक कैसे पहुंचे इसका उत्तर परिजन नहीं दे पाए। उधर पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है़। हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *