Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 13 at 7.29.54 AM

विधानसभा 294 बलरामपुर सदर के युवा समाज सेवी श्याम जी तिवारी का ग्राम वासियो ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन

 

रिपोर्ट – दीनानाथ पटवा बलरामपुर

जनपद बलरामपुर के ग्राम पंचायत रघवापुर के निवासी युवा समाज सेवी श्याम जी तिवारी के जन्म दिन के शुभ अवसर पर, उनके निवास स्थान पर उनके समर्थक व ग्राम वाशियो द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन | श्याम जी तिवारी द्वारा अपने जन्मदिन पर लोगो द्वारा दी गई बधाई का आभार व्यक्त करते हुए लोगो का मुँह मीठा कराया व लोगो को आश्वासन देते हुए बताया की यदि आप लोगो को कोई समस्या आती है तो आपका नेता हमेशा आप लोगो के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा |

नेता जी के जन्मदिन के अवसर पर, गुड्डू शुक्ला और चुटकी शुक्ला जी के द्वारा नेता जी का सराहना करते हुए कहां की हम लोगो का बहुत परम सौभाग्य है जो ऐसे महान व्यक्तित्व का हमारे रघवापुर की धरती पर जन्म हुआ | जिनके ह्रदय मे गरीबो के प्रति करुणा और दया भाव तथा उनकी सेवा भावना का अवसर सदैव बना रहता हैं तथा गाँव के लोगो के प्रति अपार प्रेम एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए दादा के त्याग भावना को ये गाँव चिरकाल तक याद रखेगा | तथा उपस्थित अन्य सभी ग्राम वासियो ने अपनी अपनी बात दादा के महानता के विषय मे रखा जिसको शब्दो मे बयां कर पाना संभव नहीं है!

तथा पंकज तिवारी ने बताया की दादा जैसी सादगी से जीवन जीने वाले महात्मा रूपी व्यक्ति का इस धरती पर अवतरण बार बार नहीं होता है,अतः मै अपने अंतर रुपी मन से दादा को प्रणाम करता हूँ! वही पर ऋषि केस मिश्रा ने बताया की दादा की सरलता और मिर्दुलता को देखकर गाँव मे उपस्थित युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए जो हमारे सांस्कृतिक समसरता के धरोहर है, वही पर उपस्थित अंकित बाबा कहते है कि हमारे दादा जो धर्म शास्त्र समाज और कुल परंपरा को मानने वाले है जो धन ऐश्वर्य और बल से युक्त होकर अपने अभिमान और क्रोध को जीतने वाले है जो विद्या से युक्त होकर भी विनम्र हैं वो ऐसे मनुष्य है जिनको संसार मे किसी से भय नहीं है,ऐसे साक्षात् महापुरुष के अवतरण दिवस पर मै उन्हें कोटि कोटि बधाई देता हूँ, तथा उनकी अच्छाईया संसार के दसो दिशाओ मे फैले ऐसी मै परमात्मा से कामना करता हूँ!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *