Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 12 at 10.49.30 PM

समाजवादी पार्टी की विजय रथ से उत्साहित सपाइयों में खुशी की लहर

सपा नेता पवन सिंह ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आगमन 13 नवम्बर को गोरखपुर में होगा गोरखपुर से ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे समाजवादी के सभी नेता विजय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है लोगो से जन समर्थन मांग रहे है समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और स्टार प्रचारक के रूप में मशहूर पवन सिंह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारियों में कड़ी मेहनत कर रहे है साथ ही जनता के बीच मे जाकर विजय रथ यात्रा में शामिल होने के लिए लोगो से समर्थन भी मांग रहे है आपको बता दे कि समाजवादी विजय रथ यात्रा गुरु गोरक्षनाथ की धरती से शुरू होकर भगवान बुद्ध की धरती पर जा रही है। 13 नवंबर को यात्रा की शुरुआत 9.30 बजे एयरपोर्ट से होगी। सपा नेता पवन सिंह ने कहा कि जब-जब धरती पर अन्याय अत्याचार का बोलबाला होता है समाज को बांटने का काम होता है उसको करने वाले झूठा राष्ट्रवाद पाखंड समाज में भी फैला कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। बीजेपी इसका जीता-जागता सबूत है। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई अपने चरम पर है। किसान-नौजवान पटेल यात्रा को जिस तरह समर्थन मिला आने वाले 2022 के चुनाव में जन विश्वास अखिलेश यादव की तरफ बढ़ा है। क्योंकि अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 तक प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया था। बीजेपी ने समाज के सभी वर्ग से झूठ बोलकर सरकार बना लिया , किसान बेहद परेशान है किसानों को लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ा दिया पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बिजली, शिक्षा का शुल्क, इलाज के दाम बढ़ा दिया। नौजवानों के साथ धोखा किया नौजवान रोजी रोटी के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा राज में अपराध चरम पर है तथा लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं। सपा के काम को ही अपना बताती आ रही है। मेरी पूर्वांचल की जनता और खास कर गोरखपुर और कुशीनगर की जनता से अपील है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करे। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *