Breaking News
IMG 20211029 205211

जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स के साथ धान क्रय को लेकर की बैठक

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
जनपद महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के विषय में खाद्य विपणन विभाग व राइस मिलर्स के साथ बैठक की गयी जिसमे जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान की खरीद समय पर पूरी की जाए और इसमें सभी लोग सहयोग करें। यदि किसानों से खरीद के संदर्भ में शिकायत प्राप्त होती है तो दोषी लोगों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आगे उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने ससमय एजेंसी और राइस मिल के अटैचमेंट का कार्य भी पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व राइस मिलर्स ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा कि मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक में डिप्टी आर.एम. ओ. अखिलेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, क्रय केंद्र प्रभारी और विभिन्न राइस मिल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *