Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 29 at 12.21.34 AM

भारतीय स्‍टेट बैंक (अग्रणी बैंक)  द्वारा आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्‍प में जनपद के सभी  बैंकों ने हिस्‍सा लिया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर एसबीआई  मुख्‍य शाखा परिसर में आयोजित ऋण शिविर में 200 लाभार्थियों को  ऋण वितरित राज्‍य सरकार के निर्देशानुसार भारतीय स्‍टेट बैंक (अग्रणी बैंक) के तत्‍वावधान में गुरूवार को बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्‍य शाखा परिसर में गुरूवार को एक मेगा क्रेडिट कैम्‍प आयोजित किया गया। इस शिविर में जनपद के सभी बैंकों ने प्रतिभागिता की तथा विभिन्‍न शासकीय योजनाओं के अनतर्गत 200 से अधिक ला‍भार्थियों के ऋण स्‍वीकृत कर उन्‍हें स्‍वीकृति पत्र/ऋण राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस शिविर में मुख्‍य अतिथि नगर विधायक माननीय डॉ राधामोहन दास अग्रवाल एवं विशिष्‍ट अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक माननीय श्री विपिन सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘देश के चहुमुखी विकास में अबतक बैंकों का योगदान सराहनीय रहा है। चाहे देशवासियों को वित्‍तीय साक्षरता प्रदान करना हो या जरूरतमंदों को ऋण देकर उनके हर संकट का साथी बनना हो। बैंकों ने सदैव अपनी सार्थकता सिद्ध की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की पहल पर अब जनता का पैसा सीधे जनता तक पहुंचाने में भी बैंकों की भूमिका बेहद उल्‍लेखनीय रही है।‘’
गोरखपुर ग्रामीण विधायक श्री विपिन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, ‘बैंक आपकी जरूरतों के समय आपका साथ्‍ देती है तो आप भी समय पर बैंको का ऋण अदा कर उन्‍हें सुदृढ़ करने अपना योगदान दें।‘
इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों तथा बैंक के सम्‍मानित ग्राहकों का स्‍वागत करते हुए एसबीआई डीजीएम श्री संजीव कुमार ने कहा कि, इस समय देश में ऋणों में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। कोरोना काल के उपरांत अब हम इसमें तेजी लाते हुए न सिर्फ कम ब्‍याज दर पर सभी प्रकार के ऋण वितरित कर रहे हैं बल्कि हम इस प्रकार के ऋण मेले आयोजित कर इसमें और तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 16 अक्‍टूबर से संचालित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं के तहत अबतक 4040 आवेदकों के 228.94  करोड़ के ऋण स्‍वीकृत किए गए हैं। इसी कड़ी में आज आयोजित शिविर में करीब 200 लाभार्थियों को ऋण स्‍वीकृति/वितरण का चेक प्रदान किया गया।
इस शिविर में इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक श्री अजय अग्रवाल, यूनियन बैंक के डीजीएम श्री रंजीत सिन्‍हा, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सर्वेश सिन्‍हा के अलावा एसबीआई की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप सिंह पंवार,श्री अमित गुप्‍ता, श्री योगेश श्रीवास्‍तव, श्री अभय कुमार श्रीवास्‍तव, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रामआधार एवं बैंक के अन्‍य स्‍टाफ सदस्‍य उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *