Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 28 at 12.33.08 AM

त्योहारों के अवसर पर आज एसबीआई मुख्य शाखा परिसर मे आयोजित होगा ऋण मेला 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर जिले के अग्रिम बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक के नेतृत्व में आज बैंक रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में एक ऋण मेला आयोजित किया जाएगा।
इस ऋण मेले का बारे में जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस ऋण मेले में सभी सरकारी बैंक हिस्सा लेंगे और एक ही स्थान पर सभी प्रकार के ऋणों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा तत्काल ऋणों की स्वीकृति प्रदान कर उनका वितरण भी किया जाएगा संजीव कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को अविष्मरणीय बनाने और त्योहारों में रंग भरने के लिए ग्राहकों की सुविधा हेतु एक ही जगह बैंक के सारे उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, व्यवसाय लोन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, तत्काल स्वीकृति प्रदान कर ऋण वितरित किये जायेंगी।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन द्वारा हम अपने ग्राहकों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराना एवं बैंक के समस्त उत्पादों के बारे में ग्राहकों को जागरूक करना चाहते है। इसलिये हमारी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर ग्राहक इस शिविर में उपलब्ध विभिन्न बैंकों के उत्पादों एवं सेवाओं का लाभ उठाने उठाए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *