Breaking News

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, प्रबंधकीय कोटे से एमबीए में प्रवेश 27 तक।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रबंधकीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र 27 अक्टूबर तक भर सकते है। इस पाठ्यक्रम में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो यूपी सेट-2021 में शामिल रहे हो

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, प्रबंधकीय कोटे से एमबीए में प्रवेश 27 तकगोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दीक्षा भवन समेत विभिन्न विभागों में जाकर काउंसलिंग कराई और अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। शनिवार को होने वाले प्रवेश की कट आफ मेरिट जारी कर दी। एमबीए पाठ्यक्रम में प्रबंधकीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र 27 अक्टूबर तक भर सकते है। इस पाठ्यक्रम में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो यूपी सेट-2021 में शामिल रहे हों। प्रवेश यूपी सेट में प्राप्त रैंक के आधार पर होगा। उधर एमएससी प्रथम सेमेस्टर के सभी नव प्रेषित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं रसायन विज्ञान विभाग में समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। विभाग की अध्यक्ष डा. सुधा यादव ने इस बाबत सूचना जारी कर दी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *