Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 13 at 8.28.52 PM

मिढ़ाकुर में छत पर सो रही पतिहीना महिला से दबंग ने किया दुष्कर्म का प्रयास

 

आरोपी के पिता ने शिकायत करने पर पीड़िता के कपड़े फाड़े

मलपुरा: थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में मंगलवार रात को छत पर सो रही पतिहीना महिला से दबंग पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर दबंग मौके से भाग निकला। बुधवार सुबह पीड़िता और उसकी सास ने इसकी शिकायत उसके परिजनों से की। दबंग के परिजनों ने पीड़िता व उसकी सास तथा बेटे के साथ मार कर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़िता पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर आ गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर में एक पतिहीना महिला अपनी सास और दो बच्चों के साथ रहती है। बताया गया है कि पड़ोस में रहने वाला बृजकिशोर सोलंकी उर्फ सूरज पुत्र जोरावर काफी दिनों से महिला पर गंदी नजर रखता था। मंगलवार रात को पीड़िता अपनी छत पर सो रहीे थी। रात दो बजे सूरज पीड़िता की छत पर आ गया। उसने पीड़िता के साथ छेेंड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया।

 

जिसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। बुधवार सुबह आठ बजे पीड़िता अपनी सास को लेकर युवक के घर पहुंच गई। महिला ने आरोपी युवक के परिजनों को रात की घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इस पर आरोपी का पिता जोरावर भड़क गया। जिसके बाद उसने पीड़िता महिला तथा उसकी सास व उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जोरावर ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद किसी तरह मौंके पर मौजूद लोगों ने पीड़िता को वहां से निकाला। इसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ पुलिस चौकी मिढ़ाकुर पर आ गई। पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मलपुरा अरूण बालियान ने बताया है कि मामले में बृजकिशोर सोलंकी उर्फ सूरज और उसके पिता जोरावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *