Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 12 at 3.45.24 PM

BREAKING: एक महिला ने तीन युवकों पर लगाया बलात्कार का आरोप

 

रिपोर्टर – मनीष दवे

दरिंदे चार दिनों तक पीड़िता के साथ करते रहे बलात्कार

पीड़िता का शहर के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी

भीनमाल- एक महिला ने तीन युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि टोने टोटके के नाम उसे चार दिन इधर उधर घुमाकर बोरटा,राजीकावास, भीनमाल नगर पालिका व भीनमाल अन्य जगह पर बारी बारी से बलात्कार कर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया। फिलहाल पीड़िता का शहर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। महिला ने आरोप लगाते हुए मसराराम रैदास निवासी बोरटा , दिनेश हरिजन निवासी भीनमाल, सुरेश हरिजन व रेखा पत्नी सुरेश हरिजन निवासी भीनमाल पर गंभीर आरोप लगाए।

पीड़िता ने बताया कि बोरटा निवासी मसराराम रैदास ने उसके पति को शराब छुड़वाने के बहाने उसको बोरटा ले गया जहाँ पर ढेलि देवी मेगवाल निवासी पादरा व दिनेश हरिजन को बुलाया फिर गाड़ी व मोटर साइकिल से मुझे भीनमाल नगर पालिका व अन्य जगह पर ले गए। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान भी है। मामले की जानकारी मिलते ही भीनमाल डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया ,थाना प्रभारी भैरू सिंह सोलंकी व मोदरा चौकी से सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *