Breaking News
भाग्यश्री

रामलीला में सीता बनी भाग्यश्री बोली- अयोध्या आने की काफी समय से इच्छा थी

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेक्षी भाग्यश्री अयोध्या में आयोजित रामलीला में माता सीता का पात्र निभा रही हैं. सीता का रोल निभाने वाली भाग्यश्री ने इसे सौभाग्य बताया है. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा मुझे मुंबई से आशीर्वाद लेने का मौका भी मिला. भगवान राम की नगरी अयोध्या में आने की बहुत समय से इच्छा थी. 2 साल बाद घर से बाहर निकली हूं. अयोध्या आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है. मैं सीता मैया का किरदार निभा रही हूं. मैं अपने आप को बहुत ही खुशनसीब समझती हूं. मैं चाहती थी कि आज ही रामलला के दर्शन करने जाऊं, लेकिन आज काफी देर हो चुकी थी.

वहीं, भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि मैं योगी जी को धन्यवाद दूंगा. उन्होंने राम मंदिर दरबार को खोल दिया. भव्य मंदिर बनना शुरू हुआ तो हम कलाकारों की भी इच्छा हुई कि हम प्रभु श्री राम की नगरी में आकर प्रभु श्री राम की गाथा को लोगों तक पहुंचाएं. रवि किशन ने बताया कि पिछले वर्ष मैंने भारत की भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहा हूं. भगवान परशुराम जी से आग्रह करता हूं कि वह हमारे शरीर में प्रवेश करें.
गौरतलब है कि शुक्रवार को फिल्मी सितारों की रामलीला का तीसरा दिन था. भाग्यश्री रामलीला में माता सीता के किरदार में नजर आईं जबकि शाहबाज खान रावण का किरदार निभा रहे हैं.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *