Breaking News
manish gupta

Gorakhpur: मनीष गुप्ता हत्याकांड के एक -एक लाख के इनामी दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दारोगा अक्षय मिश्रा को गोरखपुर पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों से रामगढ़ताल और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

जल्द ही दोनों को कानपुर एसआइटी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।अन्य आरोपितों की तलाश में गोरखपुर के साथ ही कानपुर जिले की पुलिस छापेमारी कर रही है।दबाव बनाने के लिए कई आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

आपको बताते चले  कानपुर के व्‍यवसायी मनीष गुप्‍ता की 27 ि‍सितंबर की रात गोरखपुर के रामगढ ताल क्षेत्र ि‍स्थित होटल कृष्‍णा पैलेस में हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में इंस्‍पेक्‍टर जगत नारायण सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्र सहित छह पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज है। गोरखपुर के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि इंस्‍पेक्‍टर और चौकी इंचार्ज गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *