Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 28 at 7.01.24 PM

ग्रामीण बैंक कर्मियों की हड़ताल में 92 शाखाएं रही बंद

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या ग्रामीण बैंक कर्मियों की हड़ताल ग्रामीण बैंको के संगठन आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित की गई। इसमें आफिसर, कर्मचारी व सेवा निवृत कर्मचारी भी शामिल रहे।

जिससे क्षेत्रीय कार्यालय फैज़ाबाद एवं अम्बेडकर नगर सहित 92 शाखाएं पूर्णतः बंद रही। एक दिवसीय हड़ताल के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय रीडगंज पर एक गेट मीटिंग की गई जिसके सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की निजीकरण से संबंधित नीति का पूर्ण विरोध किया।

एसोसिएशन के सदस्यों का कहना था कि ग्रामीण बैंको के साथ सौतेला व्यवहार, वेतन व अन्य भत्तों में समानता करने, नई भर्ती को शुरू करने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तिथि तक सभी को पेंशन, सालों से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी का नियमतिकरण करना, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, अनुकम्पा भर्ती, ग्रेच्युटी कम्प्यूटर सहित लंबित मामलों का समाधान एवं कोविड-19 के शिकार स्टाफ की प्रतिपूर्ति की जाए।

इस दौरान मो0 उस्मान, के के लाल, राजेश खत्री, विमल श्रीवास्तव, बंटी लाल यादव, सुरेश मिश्रा, संजय गुप्ता, धेर्मेन्द्र गौतम, रोहित जैसवाल, मो0 आजम, जयचंद, शशि वैश्य, अलका कपूर, महादेव, रश्मि, वैभव अग्रवाल सपना, मनोज श्रीवास्तव, वीनीता सिंह, मो इकबाल, सुशील द्विवेदी, रविन्द्र सिंह, विकास सिंह आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *