Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 28 at 4.51.58 PM

श्रमिक कल्याण समिति के द्वारा लगाया गया श्रमिक पंजीयन कैम्प

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

विकास खण्ड मया बाजार के अन्तर्गत ग्राम सभा सराय सागर के पंचायत भवन में श्रमिक कल्याण समिति की टीम के द्वारा लगाये गये श्रमिक पंजीयन कैम्प में लगभग 200 श्रमिकों का पंजीयन फॉर्म भरवाया गया। तथा लगभग 25 पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से सम्बन्धित योजना का फॉर्म भी निःशुल्क भरवाया गया। श्रमिक कल्याण समिति की टीम ने श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना,मेघावी छात्र पुरस्कार योजना,आवासीय विद्यालय योजना,कौशल विकास ,

तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना,सौर ऊर्जा सहायता योजना,कन्या विवाह अनुदान योजना,आवास सहायता योजना,शौचालय सहायता योजना,चिकित्सा सुविधा योजना ,आपदा राहत सहायता योजना,महात्मा गाँधी पेन्शन योजना ,गम्भीर बीमारी सहायता योजना,मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेन्शन योजना,अन्त्येष्टि सहायता योजना,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना सहित सभी 17 योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये श्रमिकों को जागरूक किया गया। ताकि सभी पंजीकृत श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ ले सकें। और जो श्रमिक जानकारी ना होने के अभाव में अभी तक अपना पंजीयन नहीं करवाये हैं। वे सभी श्रमिक आसानी से अपना आधार कार्ड , बैंक पासबुक, फ़ोटो और जॉब कार्ड या 90 दिन का कार्य प्रमाण-पत्र देकर श्रमिक पंजीयन करा सकते हैं।

 

श्रमिक कल्याण समिति की टीम ने बताया की जिन श्रमिकों को योजना के बारे में अधिक जानकारी हासिल करनी हों, वे सभी श्रमिक श्रम विभाग के कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।एवं प्रधान प्रतिनिधि सुजीत मिश्रा ने ग्राम सभा सराय सागर में श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन करने और पंजीकृत श्रमिकों को जानकारी देकर सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिकों के हित में योजना के लाभ का फॉर्म निःशुल्क भरवाकर उनको लाभ दिलाने में सहयोग करने करने लिये श्रमिक कल्याण समिति की पूरी टीम के प्रति काफी आभार व्यक्त किया हैं । इस अवसर पर कैम्प में श्रमिकों के पंजीयन कराने और पंजीकृत श्रमिकों को लाभ दिलाने के सहयोग प्रदान में प्रधान प्रतिनिधि सुजीत मिश्रा , मुबारक़ अली इदरीशी , मोहम्मद कैफ इदरीशी, सहित बड़ी संख्या में लोग लगे रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *