Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 14 at 10.55.42 PM

ग्राम प्रधानों के साथ कमिश्नर ने की बैठक

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मंडल आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने ग्राम प्रधानों व सीडीओ के साथ बैठक कर नवनियुक्त ग्राम प्रधानों के ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों से रूबरू हुए व ग्राम प्रधानों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों मे किन विभागों द्वारा गतिरोध उत्पन्न किया जा रहा है अधिकतर ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित होने वाले गरीब परिवारो को भवन उपलब्ध कराने के लिए अवगत कराया तथा विद्युत विभाग द्वारा समय-समय पर विद्युत कटौती कर विकास कार्यों में रोड़ा उत्पन्न करने की शिकायत की मंडलायुक्त ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि हर पात्र गरीब को मकान उपलब्ध कराया जाएगा ग्राम पंचायत अधिकारी व ब्लाक विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ग्रामों में रह रहे पात्र गरीब लाभार्थियों का चयन कर सूची सीडीओ या संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं जिससे पात्र लाभार्थियों की सूची शासन को भेजकर पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए किसी ग्राम प्रधान को परेशान होने की जरूरत नहीं है यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है हर गरीब को मकान उपलब्ध कराना पात्र लाभार्थियों को चयनित कर प्रशासन की जिम्मेदारी है साथ में ही अन्य दिक्कतों से अवगत होते हुए कमिश्नर ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि किसी भी ग्राम प्रधान को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने पाएगी संबंधित अधिकारी अगर किसी ग्राम प्रधान के समस्याओं का समाधान समय बद्ध तरीके से नहीं करते हैं तो हमारे कार्यालय को अवगत कराएं उनके समस्याओं का समाधान त्वरित गति से कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *