ब्यूरो अंजनी कुमार
काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवागत में खड़े कांग्रेसियो की दिखी गुटबाजी, आपस मे भिड़े
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई है। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन प्रियंका गांधी के आगमन से पहले कांग्रेसियो में तालमेल की कमी दिखाई दी। दरअसल, उनके स्वागत के लिए यहां पर कांग्रेसी आपस में ही भीड़ गए और तू तू मैं मैं करने लगे। बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी के कार्यकर्ता बछरावां के चूरूआ बॉर्डर के पास प्रियंका के स्वागत को लेकर आपस मे ही भीड़ गए। काफी देर बाद कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर जब प्रियंका गांधी रायबरेली के सिविल लाइन्स पहुंची तो धक्का मुक्की में कई कांग्रेसी उनकी गाड़ी के पास ही गिर गए और चोटिल हो गए। लेकिन प्रियंका गांधी का काफिला रुका नहीं आगे ही बढ़ता गया।