माँ की मौत का खबर सुनते ही सदमे में बेटे की भी मौत हो गयी
मिर्जापुर: अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव में माँ की मौत का खबर सुनते ही सदमे में बेटे का भी मौत हो गयी |
खबर के अनुसार अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव में अरूण राजभर पंजाब में पेट्रोल पम्प पर कार्यरत था |
उसकी माता का बृहस्पतिवार को किसी कारण मौत हो गयी |
जिसकी सुचना अरुण के घर वाले पंजाब में पेट्रोल पम्प पर कार्य कर रहे अरुण को दिए |
माँ की मौत की खबर सुनते ही अरुण को सदमा लग गया जिससे वह सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया जिसकी वजह से ह्रदय गति रुक जाने से उसकी मौत हो गयी ! जब अरुण का शव शुक्रवार को शाम 5:15 बजे घर आया तो पुरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी |
पुरे परिवार में कोहराम मच गया | अरुण अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था ! और उसे दो पुत्र भी थे |
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर
Tags मिर्जापुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …